Friday, August 2, 2013
" आप ही बता दो "
कौन सा रास्ता अपनी ओर मोडू -आप ही बता दो ?
जिस पर मैं ही मैं अकेला दौडू – आप ही बता दो ?
यकीन कर कर देख लिया,
किसका भरोसा तोडू – आप ही बता दो ?
सब आईने ओर मै पत्थर,
किसका घर फोडू – आप ही बता दो ?
कट जाये जिन्दगी आराम से,
किससे नाता जोडू – आप ही बता दो ?
तरकश में तीर बहुत से हैं,
किस पर निशाना छोडू – आप ही बता दो ?
नमक तो डाला है उसके जख्मों पर,
अब नींबू कब निचोड़ू – आप ही बता दो ?
जी हाँ गलती मेरी ही है “चरन”
अब ठेकडा किसके सर फोडू – आप ही बता दो ?
जिस्म में जान अभी बाकी है ,
जिस्म में जान अभी बाकी है ,
दिल में अरमान अभी बाकी है ,
हौंसलों को उड़ान भरने दो,
पूरा आसमान अभी बाकी है ,
थक हार के रस्ते में सो गया है जो ,
उसके होंठों पे मुस्कान अभी बाकी है ,
बाढ़ में बह गई झोपड़ी तो क्या हुआ,
पेड़ों पे मचान अभी बाकी है ,
सूखी नदी की तलहटी में रेत के नीचे,
पानी का निशान अभी बाकी है ,
ज़िन्दगी ज़द्दोज़हद का नाम है यारों,
आखिरी इम्तिहान अभी बाकी है .
दिल में अरमान अभी बाकी है ,
हौंसलों को उड़ान भरने दो,
पूरा आसमान अभी बाकी है ,
थक हार के रस्ते में सो गया है जो ,
उसके होंठों पे मुस्कान अभी बाकी है ,
बाढ़ में बह गई झोपड़ी तो क्या हुआ,
पेड़ों पे मचान अभी बाकी है ,
सूखी नदी की तलहटी में रेत के नीचे,
पानी का निशान अभी बाकी है ,
ज़िन्दगी ज़द्दोज़हद का नाम है यारों,
आखिरी इम्तिहान अभी बाकी है .
Subscribe to:
Posts (Atom)


