Friday, August 2, 2013

" आप ही बता दो "



 कौन सा रास्ता अपनी ओर मोडू -आप ही बता दो ?
जिस पर मैं ही मैं अकेला दौडू – आप ही बता दो ?
यकीन कर कर देख लिया,
किसका भरोसा तोडू – आप ही बता दो ?
सब आईने ओर मै पत्थर,
किसका घर फोडू – आप ही बता दो ?
कट जाये जिन्दगी आराम से,
किससे नाता जोडू – आप ही बता दो ?
तरकश में तीर बहुत से हैं,
किस पर निशाना छोडू – आप ही बता दो ?
नमक तो डाला है उसके जख्मों पर,
अब नींबू कब निचोड़ू – आप ही बता दो ?
जी हाँ गलती मेरी ही है “चरन”
अब ठेकडा किसके सर फोडू – आप ही बता दो ?

No comments:

Post a Comment